बायोमेट्रिक उपस्थिति से ही मानदेय भुगतान की जाएगी : प्रभारी जीपीएस

Updated:
विज्ञापन
बायोमेट्रिक उपस्थिति से ही मानदेय भुगतान की जाएगी : प्रभारी जीपीएस

बीपीआरसी भवन में पंचायत सचिवालयों की व्यवस्थाओं और वित्तीय कार्यों पर बैठक आयोजित

विज्ञापन

उधवा प्रखंड मुख्यालय में प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव ने कर्मियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति और योजनाओं के निष्पादन को लेकर निर्देश दिये. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीआरसी भवन में गुरुवार को प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव की अध्यक्षता में पंचायती राज से संबंधित एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और वीएलई उपस्थित थे. इस दौरान प्रभारी जीपीएस ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 15वें वित्त आयोग की योजनाओं के समापन के क्रम में पंचायत सचिवालयों में वित्तीय कार्यों का विधिवत निस्तारण सुनिश्चित करना आवश्यक है. उन्होंने कर्मियों को प्रतिदिन सचिवालय में बैठकर संचिका एवं पंजियों का संधारण करने और जारी रोस्टर के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये. इसके अलावा उन्होंने पंचायत ज्ञान केंद्रों में कंप्यूटर आधारित शिक्षा और जरूरतमंद विद्यार्थियों को जागरूक कर लाभान्वित कराने पर भी जोर दिया. उन्होंने बताया कि जिला द्वारा जारी 22 मानक के अनुसार सभी पंचायत सचिवालयों में आवश्यक टेबल-कुर्सी, निर्बाध इंटरनेट सुविधा, शुद्ध पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय और जल की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी पंचायत सहायक बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करेंगे और बिना बायोमेट्रिक उपस्थिति के मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा. बैठक में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हारून रशीद, प्रखंड समन्वयक विनोद मरांडी, 15वें वित्त आयोग के कनिष्ठ अभियंता शाहिन रजा, विकास कुमार दास, पंचायत सचिव संतोष कुमार सुमन, सत्यनारायण रजवार, मोनिका मुर्मू, प्रेमचंद रजक, शिवराम मुर्मू, नुकुल कुमार, अब्दुल कुद्दूस, मुखिया जियाउल हक, प्रियंका कुमारी, पंचायत सहायक दीपक कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola