ePaper

त्योहार-बाजारों में रही चहल पहल, रोशनी का पर्व दीपावली आज

Updated at : 19 Oct 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

पटाखों की भी खूब हुई बिक्री, जमकर बिके मिट्टी के दीये, गेंदा फूल की मांग बढ़ी

विज्ञापन

साहिबगंज.

रोशनी का पर्व दीपावली सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम व उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सोमवार को दीप जला कर छोटी दीपावली मनायी जायेगी और बच्चे पटाखा फोड़ेंगे. बड़ी दीपावली को लेकर लोग लक्ष्मी, गणेश के पूजन की तैयारी में जुटे हैं. वहीं बच्चों के बीच दीपावली में खासा उत्साह देखा जा रहा है. छोटी दीपावली के दिन लोग रात में यम का दीया जला कर अपने घर से बाहर निकाल कर रखेंगे. लक्ष्मी गणेश की मूर्ति व सजावट के सामानों की बिक्री जोरों पर है. शहर के चौक बाजार, गांधी चौक, बाटा चौक, पटेल चौक, स्टेशन चौक, कॉलेज रोड, चैती दुर्गा, पूर्वी रेलवे फाटक, जिरबावाड़ी में लगी दुकानों से लोगों ने गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा, मिट्टी का दीपक, चुकिया, घरौंदा, पटाखा व घरों को सजाने के लिए सामानों की खरीदारी की.

गेंदा फूल व केला थंब की मांग बढ़ी

पर्व को देखते हुए सन पटेरा, गेंदा दीपावली को लेकर बुधवार को देर रात फूल व केला थंब की बिक्री जोरों पर रही. गेंदा फूल की 400 से 600 रुपये कुडी तथा केला थंब 100 रुपये से 200 रुपये पर पीस की दर से बिक्री हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola