मिथुन बनकर युवती को भगा लाया फिरोज, पुलिस ने किया बरामद

Updated at : 05 Feb 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
मिथुन बनकर युवती को भगा लाया फिरोज, पुलिस ने किया बरामद

सोशल मीडिया पर की थी दोस्ती, होटल में उजागर हुआ मामला

विज्ञापन

साहिबगंज. झूठी पहचान बनाकर प्रेम जाल में फंसाने और विवाह का झांसा देकर घर से भगाने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस घटना में युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर युवती को बहला-फुसलाया और उसे बिहार से झारखंड ले गया. साहिबगंज स्थित एक होटल में दो दिन तक ठहराने के बाद यह मामला उजागर हुआ. मामले का मुख्य आरोपी मोहम्मद फिरोज, जो महादेवगंज का निवासी है. उसने मिथुन कुमार राजवंशी के नाम से कटिहार जिले की एक युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क स्थापित किया. लगभग दो महीनों तक दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही. विश्वास जीतने के बाद, फिरोज युवती से मिलने उसके घर कटिहार पहुंचा और उसे विवाह का आश्वासन देकर अपने साथ साहिबगंज ले आया. इधर, जब फिरोज के घरवालों को इसकी भनक लगी, तो उसकी पत्नी ने डायल 112 पर सूचना दी. नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर युवक और युवती को पीर दरगाह गली से बरामद किया. जांच में पता चला कि फिरोज की शादी सात वर्ष पूर्व बिहार के पीरपैंती में हो चुकी है और उसके दो पुत्र भी हैं. पूछताछ के दौरान सामने आया कि फिरोज ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिए खुद को आर्मी का जवान बताया था. उसने अपनी शादीशुदा जिंदगी और असली पहचान छुपाकर युवती को इस कदर विश्वास में ले लिया कि वह घर छोड़ने को तैयार हो गयी. थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक के परिजन सूचना पाकर यहां पहुंच गए जबकि युवती के परिजन को बुलाया गया है. इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola