ePaper

Lok Sabha Election: दिशोम गुरु शिबू सोरेन से रांची में मिले राजमहल सांसद विजय हांसदा, गुरुजी ने दिया सफलता का मंत्र

Updated at : 14 Mar 2024 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election: दिशोम गुरु शिबू सोरेन से रांची में मिले राजमहल सांसद विजय हांसदा, गुरुजी ने दिया सफलता का मंत्र

शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेते सांसद विजय हांसदा

Lok Sabha Election 2024: राजमहल सांसद विजय हांसदा ने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से गुरुवार को रांची में मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: बरहरवा(साहिबगंज), विकास जायसवाल-झारखंड की राजमहल लोकसभा सीट से सांसद विजय हांसदा ने गुरुवार को दिशोम गुरु और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. मुलाकात के बाद सांसद विजय हांसदा ने कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्षों का प्रतीक है. वे झारखंड के ही नहीं, देश के लिए आदर्श हैं. हमारे लिये वे हमेशा प्रेरणास्रोत रहे हैं. उनके पद चिन्हों पर चलना हमारा दायित्व है. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु ने उन्हें सफलता का मंत्र दिया. गुरुजी ने कहा कि विपरीत हालात में भी धैर्य रखना चाहिए. संकट का सामना करते हुए आगे बढ़ने से जीवन में सफलता मिलती है. उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बूथस्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर महागठबंधन को मजबूत बनाने को कहा.

तत्कालीन हेमंत सोरेन की सरकार ने गांवों तक पहुंचायीं विकास योजनाएं
राजमहल से झामुमो सांसद विजय हांसदा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात के बाद कहा कि जिस परिकल्पना को लेकर उन्होंने अलग झारखंड का सपना साकार कराया, उनके अबुआ दिशोम अबुआ राज के नारे को हमलोग बुलंद करने में लगे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में ग्रामीण स्तर तक विकास की योजनाएं पहुंची हैं. पिछले 20 वर्षों में झारखंड के ग्रामीण इलाकों तक विकास की योजनाएं नहीं पहुंची थीं. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने गांवों तक विकास योजनाएं पहुंचायीं. यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन को आज भी अपने दिल में बसाये हुये हैं.

गुरुजी ने दिया सफलता का मंत्र
सांसद विजय हांसदा ने कहा कि आज हमारे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंड के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं. उन्हें भी गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त है. हमलोग गुरुजी को आदर्श मानते हैं. मुलाकात के बाद गुरुजी ने उन्हें कहा कि विकट परिस्थितियों में भी धैर्य से काम लेना है. संकटों का सामना करते हुए आगे बढ़ने से सफलता हासिल होती है. गुरुजी ने विजय हांसदा को लोकसभा चुनाव में बेहतर तरीके से कार्य करने का आशीर्वाद देते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर महागठबंधन को मजबूत बनाने को कहा.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola