साहिबगंज में पिंक पेट्रोल योजना हुई ठप, महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज में पिंक पेट्रोल योजना हुई ठप, महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

महिला आरक्षियों की कमी बनी बड़ी बाधा, महिला थाना प्रभारी को सौंपा गया वाहन

विज्ञापन

साहिबगंज. महिलाओं की सुरक्षा, छेड़छाड़ की घटनाओं पर नियंत्रण और मानसिक उत्पीड़न से बचाव के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गयी पिंक पेट्रोल योजना वर्तमान में साहिबगंज जिले में लगभग ठप हो गयी है. गौरतलब है कि इस योजना की शुरुआत 2018 में राज्य के कई जिलों में की गयी थी. इसके तहत एक महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में चार महिला आरक्षियों की टीम को शहर के संवेदनशील स्थानों जैसे गर्ल्स स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, पार्क, अस्पताल आदि में नियमित पेट्रोलिंग के लिए तैनात किया गया था. इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना था. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिंक पेट्रोल वाहन को देखकर मनचले और लफंगे इलाके से भाग जाते थे क्योंकि उन्हें मालूम होता था कि इसमें महिला अधिकारी हैं, जो उनसे सख्ती से पूछताछ करेंगी. इससे महिलाओं को एक मानसिक सुरक्षा भी मिलती थी. मौजूदा स्थिति में पिंक पेट्रोल वाहन को महिला थाना प्रभारी के सुपुर्द कर दिया गया है और उसकी देखरेख की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर है. हालांकि, थाना प्रभारी समय-समय पर अपने कर्तव्यों के अनुसार पेट्रोलिंग करती हैं, परन्तु नियमित गश्ती जैसी पहले होती थी, वह अब बंद हो गयी है. इस संबंध में जब पुलिस अधिकारियों से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि जिले में महिला आरक्षियों और हवलदारों की भारी कमी के कारण फिलहाल पिंक पेट्रोल योजना को स्थगित किया गया है. स्थानीय लोगों ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस योजना को फिर से शुरू किया जाए ताकि महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सके और मनचलों पर लगाम लगायी जा सके. क्या कहते है सार्जेंट मेजरजिले में महिला आरक्षी एवं हवलदारों की कमी के कारण फिलहाल पिंक पेट्रोल को स्थगित रखा गया है. महिला थाना प्रभारी को जांच-पड़ताल की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. किसी भी सूचना की प्राप्ति पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचती है. -रोहित दुबे, सार्जेंट मेजर, साहिबगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola