कोटा में जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगी खुशी

Updated:
विज्ञापन
कोटा में जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगी खुशी

जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खुशी कुमारी रवाना

विज्ञापन

साहिबगंज. भारतीय कुश्ती संघ एवं राजस्थान कुश्ती संघ द्वारा आगामी 20 से 22 अप्रैल तक राजस्थान के कोटा में आयोजित होने वाली जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में साहिबगंज से प्रशिक्षु खुशी कुमारी का चयन 53 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती वर्ग में झारखंड टीम के लिए किया गया है. खुशी खेल विभाग द्वारा फूलो झानो इंडोर स्टेडियम, साहिबगंज में संचालित खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर में प्रशिक्षण ले रही है. खुशी कुमारी ने झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था. इसी के आधार पर उनका चयन झारखंड टीम में हुआ है. इस उपलब्धि पर उपायुक्त हेमंत सती, जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा, जे.ओ.ए. के कार्यकारी सदस्य राजेश यादव, जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव, सचिव माधव चंद्र घोष, संतोष उर्फ टिंकू, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, नमिता कुमारी, कुश्ती कोच प्रकाश सिंह बादल, गौरव झा समेत जिलेवासियों ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola