Jharkhand News: साहिबगंज के बरहरवा में पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, बाजारों को कराया बंद

Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Sep 2024 10:45 AM

विज्ञापन

साहिबजंग के बरहरवा में लोग पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं. दरअसल पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी है, ये प्रदर्शन उसी के खिलाफ हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News, विकास जायसवाल, बरहरवा : साहिबगंज के बरहरवा में पुलिस के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया. बुधवार सुबह 8 बजे से लोगों ने बाजार को बंद कराया इसके बाद स्टेशन चौक पर इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. दरअसल बिंदुधाम मंदिर के मुख्य पुजारी गंगा बाबा और बरहरवा आरएसएस के नगर कार्यवाहक अनुराग आनंद के कथित जेवरात की हेरा फेरी के मामले में पुलिस ने अनुराग की बेरहमी से पिटाई कर दी थी. जिसके बाद से वे मालदा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं.

स्थानीय लोगों ने पुलिस क्या गंभीर आरोप लगाया

स्थानीय लोगों का कहना है कि साहिबगंज के रांगा थाना की पुलिस ने आरएसएस के नगर कार्यवाहक अनुराग आनंद को पीटा है. जिससे वह गंभीर रूप से घायल है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण ऐसा कर रही है. मंदिर के मुख्य पुजारी गंगा बाबा को जबरन मंदिर से उठाकर थाना लाया जाता है और दिनभर रखकर उनसे पूछताछ कर शाम में छोड़ देती है. लोगों ने सवाल उठाया है कि अगर पुलिस को लगता है कि चोरी हुई है, तो क्या-क्या सामानों की चोरी हुई, आज तक पुलिस ने क्यों नहीं उजागर किया.

स्थानीय लोगों की क्या है मांग

स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर कोई चोरी में शामिल है तो इसकी भी जानकारी हमें भी दें. प्रदर्शन करने वालों कमल कृष्ण भगत, श्यामल दास पांचू सिंह, रविंद्र भगत, आनंद भगत, परमानन्द कुशवाहा, बृजमोहन भगत सहित अन्य कई लोग मौजूद थे.

Also Read: केंद्र का हाईकोर्ट में शपथ पत्र- पाकुड़ और साहिबगंज में मुसलमानों की आबादी 35 फीसदी बढ़ी, NRC की जरूरत

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola