ePaper

विभाग के एक्सपर्ट व असिस्टेंट मैनेजर जल्द पहुंचेंगे साहिबगंज

Updated at : 13 Oct 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में जब्त सामग्री की जांच शुरू

विज्ञापन

साहिबगंज

फर्जी आधार कार्ड के खुलासा के बाद जहां एक तरफ शहर में सनसनी फैल गयी है, तो वहीं दूसरी बार मामले में उपयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई तेज हो गयी है. इधर, सोमवार को बोरियो प्रभाग के पुलिस निरीक्षक नुनूदेव राय व यूआइडीआइ पदाधिकारी संदीप कुमार कागजी प्रक्रिया को लेकर संयुक्त रूप से जिरवाबाड़ी थाने पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने कई मामलों में बातचीत की है. आगे की जांच प्रक्रिया के भी रणनीति तैयार की गयी है. माना जा रहा है कि बहुत जल्द रांची से फर्जी आधार कार्ड मामले में जांच करने के लिए विभाग के एक्सपर्ट व असिस्टेंट मैनेजर टीम के साथ साहिबगंज पहुंचेंगे. यह बात तय है कि यहां पहुंचने से पहले टीम पहले पाकुड़ जायेगी. इसके बाद साहिबगंज पहुंचेगी. यहां पहुंच कर उस अज्ञात एप्लीकेशन आईडी के मामले में ही पड़ताल करेगी. जांच की बुनियाद अज्ञात एप्लीकेशन आईडी पर टिकी है. इसके बाद ही मामले में निष्कर्ष सामने आएगा कि आखिर किस व्यक्ति की आईडी से पूरा खेल रचा गया है. आइडी का मालिक कौन है. किसके द्वारा ऐसा कार्य किया गया है. चूंकि यूआइडीएआइ के अधिकारी द्वारा अभी तक पुष्टि नहीं की गयी है कि पूर्ण रूप से आइडी असम निवासी का किसी व्यक्ति का है. उन्होंने कहा कि जब तक जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है. क्योंकि लैपटॉप में सिर्फ अभी पहला भाग ही अभी खुल पाया था. दूसरी तरफ पुलिस पदाधिकारी जांच को लेकर छापेमारी के दौरान सील किये गये दस्तावेज व सामग्री जैसे आई स्कैनर, थंब स्कैनर व लैपटॉप समेत अन्य मामले को पुनः पड़ताल करने को लेकर न्यायालय के समक्ष अनुमति-पत्र दायर करने की तैयारी कर रही है. न्यायालय द्वारा अनुमति मिलने के बाद ही सील किये गये सामान की पुनः जांच की जायेगी. इस मामले में भी विभाग कार्रवाई कर रही है. सूत्रों की माने तो जांच के क्रम में जरूरत पड़ने पर कोर्ट के आदेश के बाद दोनों युवकों को पुलिस डिमांड पर भी ले सकती है. महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उन लोगों से जानकारी हासिल की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola