₹26000 में आया Samsung स्मार्ट फ्रिज, AI एनर्जी सेविंग और रिमोट कंट्रोल जैसे मिलेंगे फीचर्स

सैमसंग का नया स्मार्ट एआई फ्रिज / फोटो- सैमसंग
Samsung ने भारत में अपना नया Bespoke AI TMF रेफ्रिजरेटर लॉन्च कर दिया है. इस नए फ्रिज में SmartThings ऐप सपोर्ट, AI एनर्जी मोड और कन्वर्टिबल स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं. 236L और 256L ऑप्शन में आने वाले ये फ्रिज छोटे परिवारों के लिए परफेक्ट हैं.
Samsung ने भारत में अपने नए टॉप-माउंट फ्रीजर (TMF) रेफ्रिजरेटर की नई रेंज लॉन्च की है. इस रेफ्रिजरेटर को खासतौर पर 4 से 6 मेंबर्स वाली फैमिली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें 300 लीटर से कम कैपेसिटी के साथ स्मार्ट और एनर्जी-एफिशिएंट फीचर्स दिए गए हैं. इस नई सीरीज में SmartThings इंटीग्रेशन, AI बेस्ड एनर्जी मैनेजमेंट और फ्लैट-डोर डिजाइन जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसे ट्रेडिशनल इन्वर्टर फ्रिज से अलग बनाते हैं.
कीमत और उपलब्धता
Samsung Bespoke AI TMF रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत ₹26,090 रखी गई है. इसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ Amazon, Flipkart और Samsung के ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.
कंपनी इस पर लिमिटेड-पीरियड Samsung Care+ ऑफर भी दे रही है. अगर ग्राहक एक साल का एक्सटेंडेड प्लान लेते हैं, तो उन्हें एक्स्ट्रा दो साल की वारंटी मिलेगी, जिससे कुल वारंटी 4 साल तक हो जाती है. यह ऑफर 8 अप्रैल से 31 मई 2026 तक वैलिड है.
कैपेसिटी और डिजाइन
यह नई रेंज 236 लीटर और 256 लीटर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो न्यूक्लियर फैमिली के लिए परफेक्ट है. कुछ मॉडल्स में 2-इन-1 कन्वर्टिबल स्टोरेज दिया गया है, जिससे फ्रीजर को जरूरत के अनुसार फ्रिज में बदला जा सकता है.
डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्लैट-डोर Bespoke डिजाइन मिलता है, जो किचन को मॉडर्न और क्लीन लुक देता है.
कूलिंग और स्टोरेज फीचर्स
इन रेफ्रिजरेटर में All Around Cooling टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे हर हिस्से में एक जैसी कूलिंग मिलती है. इसके अलावा Power Cool और Power Freeze फीचर्स भी दिए गए हैं, जो तेजी से कूलिंग करने में मदद करते हैं.
Dedicated Fresh Room डेयरी और जल्दी खराब होने वाले सामान को स्टोर करने के लिए दिया गया है. वहीं, फ्रीजर में Cool Pack मौजूद है, जो बिजली जाने पर भी 12 घंटे तक कूलिंग बनाए रखने में मदद करता है.
स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी
Samsung ने इस रेंज में Wi-Fi और SmartThings ऐप सपोर्ट भी दिया है. इसके जरिए यूजर्स फ्रिज को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं, टेंपरेचर सेट कर सकते हैं और अलर्ट्स रिसीव कर सकते हैं.
SmartThings Home Care फीचर डायग्नोस्टिक्स और नोटिफिकेशन की सुविधा देता है. साथ ही Smart Forward के जरिए सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलते रहते हैं.
AI एनर्जी मैनेजमेंट
इन रेफ्रिजरेटर में AI Energy Mode दिया गया है, जो पावर कंजम्प्शन को ऑप्टिमाइज करता है. कंपनी के अनुसार, इससे करीब 10% तक एनर्जी सेविंग हो सकती है. SmartThings Energy फीचर के जरिए यूजर्स डेली, वीकली और मंथली एनर्जी यूसेज ट्रैक कर सकते हैं. यह सभी मॉडल्स लेटेस्ट BEE नॉर्म्स के अनुसार हैं.
यह भी पढ़ें: फ्रिज और दीवार के बीच कितने इंच का गैप होना चाहिए? आज जान लें रखने का सही तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










