व्यवसायी हत्याकांड के आरोपियों को जल्द करें गिरफ्तार : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन
व्यवसायी हत्याकांड के आरोपियों को जल्द करें गिरफ्तार : एसडीपीओ

विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश

विज्ञापन

साहिबगंज. शहर के अनुमंडल भवन स्थित एसडीपीओ कार्यालय में गुरुवार को अपराध नियंत्रण गोष्ठी हुई. अध्यक्षता एसडीपीओ किशोर तिर्की ने की. बैठक में मौजूद पुलिस निरीक्षकों व थाना प्रभारियों को से उन्होंने कहा कि बीते दिन हुए व्यवसायी की हत्या हुई थी. मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द सुनिश्चित करें. उन्होंने पुराने मामले व लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए कहा कि वारदात के अनुसंधान में सुस्ती बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. घरों में चोरी की हुई वारदातों पर उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी अनुसंधान के तहत चोरी के कांड में संलिप्त बदमाशों को गिरफ्तार करें. उन्होंने शहर के सभी गली मोहल्लों में रात्रि गश्ती सुचारू रूप से जारी रखने, पेट्रोल पंप व बैंकों पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया. मौके पर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, नगर प्रभाग पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, नुनु देव राय, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार, बोरियो थाना प्रभारी पंकज वर्मा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola