घाटों की साफ-सफाई के साथ तालाबों में करायें बैरिकेटिंग, सोशल मीडिया पर नहीं फैलायें अफवाह

दीपावली और छठ पूजा में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर शांति समिति की बैठक में निर्देश जारी
बरहरवा दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने को लेकर शनिवार की शाम बरहरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी अनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा, एसआइ अनिल कुमार यादव, नगर प्रबंध महफूज आलम मौजूद रहे. इस दौरान सीओ ने छठ पूजा एवं काली पूजा समितियों से पूजा की तैयारियों, छठ घाट, पूजा पंडाल, तालाबों में सुरक्षा की व्यवस्था सहित अन्य विधि व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी ली. बैठक में धनतेरस से छठ पूजा तक शहर में मीट की दुकानों को बंद रखने, छठ घाटों की साफ-सफाई करवाने, तालाबों की गहराई और सुरक्षा प्रबंध पर विशेष ध्यान देने, तालाबों में बैरिकेटिंग करने, महिलाओं के लिये कपड़ा चेंजिंग रूम बनाने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई, छठ घाटों व भीड़-भाड़ में पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने, छठ पूजा में अर्घ्य के दौरान पूरी तरह से ट्रैफिक रोकने, पटाखा दुकानों में अग्निशामक सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध करने, जुआरियों पर कार्रवाई आदि निर्णय लिया गया. इस दौरान इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा ने जवानों की तैनाती, ट्रैफिक कंट्रोल सहित अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी दी. साथ ही शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की. मौके पर एएसआइ रंजय यादव, रामनाथ साह, अशोक गुप्ता, ललिता पासवान, शक्तिनाथ अमन, मनोहर लाल चौहान, धर्मवीर महतो, दिलीप डोकानिया, नेहाल अख्तर, बिक्की कर्मकार, धर्मेंद्र साहा सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




