बर्ड वॉक में पक्षियों की प्रजाति, संरक्षण की दी जानकारी

Updated at : 16 Feb 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
बर्ड वॉक में पक्षियों की प्रजाति, संरक्षण की दी जानकारी

बर्ड वॉक में पक्षियों की प्रजाति, संरक्षण की दी जानकारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उधवा प्रखंड के पक्षी आश्रयणी झील में रविवार को वन बचाओ समिति द्वारा बर्ड वॉक का आयोजन किया गया.जानकारी के अनुसार पीएम श्री नवोदय विद्यालय साहिबगंज, मॉडल कॉलेज राजमहल तथा प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. पक्षी विशेषज्ञ संजय खाखा, अविनाश कुमार और दशरथ ठाकुर ने बर्ड वॉक का नेतृत्व किया.उन्होंने छात्रों को विभिन्न पक्षी के प्रजातियों की पहचान,उनके आवास,प्रवास और संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी.विशेषज्ञों ने पक्षियों पारिस्थितिकी में उनकी भूमिका पर जानकारी दी. साथ ही बताया कि जैव विविधता के संरक्षण की आवश्यकता और पक्षियों की पारिस्थितिकी में भूमिका के बारे में बताया गया. मौके पर वन रक्षी रंजीत चौधरी, इंद्रजीत कुमार, डॉल्फिन वाचर अजीजुर रहमान, नमामि गंगे के डीपीओ अमित मिश्रा सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola