किसानों को दी गयी जैविक खेती की जानकारी

Updated at : 11 Feb 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को दी गयी जैविक खेती की जानकारी

किसानों को दी गयी जैविक खेती की जानकारी

विज्ञापन

साहिबगंज. झारखंड आंचल फाउंडेशन द्वारा तालझारी, बीरबलकंदोर व दुर्गाटोला पंचायतों में मंगलवार को आधुनिक कृषि, जैविक खेती और कीट प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. समापन सोमवार को हो गया. प्रशिक्षक ने किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक से अवगत कराना और जैविक खेती को बढ़ावा देना था. कृषि विशेषज्ञों ने जैविक खाद, प्राकृतिक कीटनाशकों, फसल सुरक्षा और आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी. किसानों को बताया कि कैसे जैविक विधियों को अपनाकर वे अपनी फसलों की गुणवत्ता और उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं. झारखंड आंचल फाउंडेशन की सचिव लिली हेंब्रम ने कहा कि हमारा प्रयास है कि साहिबगंज के किसान आधुनिक और पर्यावरण-संवेदनशील कृषि तकनीकों को अपनायें. जैविक खेती से न केवल उनकी आमदनी बढ़ेगी बल्कि मिट्टी की उर्वरता के लिए भी फायदेमंद होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola