ePaper

डिलीवरी देने जा रहे जोमैटो ब्वॉय को घेरकर पीटा, मोबाइल व नकदी छीनी

Updated at : 23 Oct 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
डिलीवरी देने जा रहे जोमैटो ब्वॉय को घेरकर पीटा, मोबाइल व नकदी छीनी

जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी फाटक काली मंदिर के पास की घटना

विज्ञापन

साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी फाटक काली मंदिर के निकट मंगलवार रात के करीब 8:30 बजे जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट कर पैसे व मोबाइल छिनने का मामला प्रकाश में आया है. युवक नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर निवासी रौशन कुमार तांती है. इस संबंध मे पीड़ित ने थाना प्रभारी को आवेदन देखकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में जिक्र है कि वे जोमैटो के आर्डर का डिलीवरी करने टमटम स्टैंड के रास्ते विकास भवन की तरफ जा रहा था. तभी काली मंदिर के निकट राजकुमार, रौशन, आदित्य व श्रीकांत के साथ तकरीबन 15 लड़के मुझे रोक कर गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा, पत्थर एवं हथियार के बट से मारपीट करने लगे. बचाव करने का प्रयास किया किंतु अधिक संख्या में होने के कारण मारपीट कर मेरा मोबाइल और 25 सौ रुपये छीन लिया. मारपीट के क्रम में मेरा सिर फट गया व काफी खून बहने लगा जिस कारण मैं वही गिरकर बेहोश हो गया. जब आंख मिला तो खुद को अस्पताल में पाया. आवेदन में उन्होंने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इधर, लोगों ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले के अनुसंधान कर रही है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola