शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
प्रतिनिधि, मंडरो मिर्जाचौकी के चैती दुर्गा मंदिर के पास स्थित चंदन इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गयी. बताया जा रहा है कि, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट था. दुकान के बाहर काम कर रहे अन्य मिस्त्रियों ने जब दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक चंदन कुमार महतो को दी. सूचना मिलते ही चंदन कुमार महतो मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि मंगलवार को खेती-बाड़ी के काम के कारण दुकान बंद थी, लेकिन दोपहर में सूचना मिली कि दुकान से धुआं निकल रहा है. जब उन्होंने दुकान का शटर खोला, तो अंदर आग लगी हुई थी, जिसमें टीवी, इन्वर्टर, बैटरी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. इसके बाद तुरंत मिर्जाचौकी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. सूचना पाकर मिर्जाचौकी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. दुकान में आग से हुए भारी नुकसान के कारण चंदन कुमार महतो और उनके भाई गौतम कुमार महतो बेहद मायूस नजर आये. दुकान के सामान के जलने से दोनों भाइयों की आंखों में आंसू छलक आये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




