मुर्गा खरीदने के दौरान हटिया में मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस

Updated at : 16 Feb 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
मुर्गा खरीदने के दौरान हटिया में मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस

मुर्गा खरीदने के दौरान हटिया में मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराबाड़ी हटिया में दुकानदार और ग्राहक के बीच मामूली बात पर मारपीट हो गयी, जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गये. देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना थाना प्रभारी शशि सिंह को दी. सूचना मिलते ही वह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये. दोनों पक्षों से दो-दो युवकों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजहर टोला निवासी मोहम्मद लड्डन, जो हटिया में मुर्गे की दुकान लगाते हैं, के पास रविवार को एक युवक मुर्गा खरीदने पहुंचा. मुर्गे के दाम को लेकर दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गयी, जो झगड़े में बदल गयी और फिर मारपीट तक पहुंच गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ था. फिलहाल, दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola