रात 12 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक : एसपी

साहिबगंज (फाइल फोटो)
दुर्गापूजा की नवमी और दशमी पर शहर के विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
साहिबगंज. दुर्गापूजा की नवमी और दशमी पर शहर के विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ व ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. कुछ सड़कों को वन-वे कर दिया गया है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश मार्ग बनाये गये हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और बल की तैनाती के साथ ही सादे लिबास में भी जवान लगाए गए हैं. कई पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि टाइगर मोबाइल के जवानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. सदर एसडीओ अमर जॉन आइन्ड ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन तक सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. प्रशासन द्वारा रूट चार्ट तय कर ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




