दो गुटों के प्रत्याशी साहिबगंज पहुंचे, अपने पक्ष में मांगा वोटc

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Feb 2025 8:31 PM

विज्ञापन

28 को रांची में होगा झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव

विज्ञापन

साहिबगंज. झारखंड पुलिस एसोसिएशन के लिए प्रदेश के प्रत्याशी दो गुटों में चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव 28 फरवरी को केंद्रीय कार्यालय रांची में होगा. जिले भर में 20 मतदाता मतदान करेंगे. सोमवार को उन्हीं मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से प्रांतीय प्रत्याशी अध्यक्ष के पद पर राहुल मुर्मू, उपाध्यक्ष के पद पर रोहित कुमार रजक, अशोक कुमार तिवारी, महामंत्री पद पर संजीव कुमार, संयुक्त सचिव के पद पर संतोष कुमार महतो, राकेश कुमार पांडे, मंटू कुमार साहू साहिबगंज पहुंचे, जबकि दूसरे गुट अध्यक्ष के पद पर रविंद्र कुमार उर्फ पप्पू, उपाध्यक्ष के पद पर मो महताब आलम, उपाध्यक्ष के पद पर रमाकांत उपाध्याय, महामंत्री के पद पर अरविंद प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव के पद पर श्रीकांत शर्मा, संयुक्त सचिव के पद पर मनोज पासवान व संगठन सचिव के पद पर निर्मल कुमार यादव साहिबगंज पहुंचे. पहले गुट से राहुल कुमार मुर्मू ने कहा कि झारखंड राज्य के सभी सदस्यों के मान-सम्मान बनाये रखना हमारी प्राथमिकता होगी. केंद्र व बिहार की तर्ज पर सभी प्रकार के भत्ता दिलाया जायेगा. पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों के पूर्व की तरह मूल वेतन का 50% की स्वीकृति सुनिश्चित करेंगे. मौके पर पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता, श्यामलाल हांसदा, वीरेंद्र राय, सुमित सिंह, अखिलेश प्रसाद यादव, अरविंद कुमार सिंह, शिवानंद प्रसाद, दशरथ जमुदा, नितेश कुमार पांडे, संजीत मिश्रा, अमर कुमार मिंज, अनिल कुमार, प्रभा शंकर दुबे, मो शमशाद अहमद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola