विद्यालय की संपत्ति को नहीं पहुंचायें नुकसान: डीइओ

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय की संपत्ति को नहीं पहुंचायें नुकसान: डीइओ

विद्यालय की संपत्ति को नहीं पहुंचायें नुकसान: डीइओ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. डीइओ कार्यालय में मदरसों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डीइओ अनिता पूर्ति की अध्यक्षता में बैठक हुई. सरकारी मदरसों के प्रधान मौलवी एवं शिक्षकों ने भाग लिया. बच्चों की उपस्थिति, नामांकन, स्वच्छता, शैक्षणिक गतिविधियों और साइबर क्राइम पर चर्चा हुई. डीईओ ने मदरसों में विभिन्न कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया और स्वच्छता की शपथ दिलाई. मदरसा परीक्षा के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा के बाद विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर चिंता जताई गई. जीदातो बालिका उच्च विद्यालय में ऐसी ही घटना सामने आई है, जिस पर सतर्क रहने की अपील की गयी. मौके पर पंकज कुमार नीलम, मोहम्मद तौकीर आलम, मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola