.मोहनपुर गांव में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, किया विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
.मोहनपुर गांव में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, किया विरोध प्रदर्शन

जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग

विज्ञापन

उधवा

प्रखंड के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में बीते दिनों हुई बारिश के बाद मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. सड़क पर पानी जमा होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. समस्या से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को जलजमाव स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी कई दिनों तक सड़क पर जमा रहता है. ग्रामीण सुसेन बागती, टुडू बागती, दुलाल बागती, नीमाई साहा, सेमोगली देवी, रेखा देवी, श्री देवी, आशा देवी, नीतू देवी, चंचला देवी, मनकी बेवा, रीना बेवा और बेजानी देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि गंदा पानी जमा रहने से न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि मच्छरों के बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को कीचड़ एवं गंदे पानी से होकर गुजरने में सबसे अधिक कठिनाई होती है. उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola