सभी विभागों की बनायें एक समन्वय कोषांग, डीपीएम करेंगे अध्यक्षता : डीसी

Updated:
विज्ञापन
सभी विभागों की बनायें एक समन्वय कोषांग, डीपीएम करेंगे अध्यक्षता : डीसी

योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिये निर्देश

विज्ञापन

साहिबगंज. जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में श्रम विभाग, जेएसएलपीएस, आरसेटी और अन्य विभागों के सहयोग से संचालित रोजगारोन्मुख योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रहे विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना और आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना था. बैठक में उपायुक्त ने जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से युवाओं को दिए जा रहे स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए श्रम विभाग, जेएसएलपीएस, आरसेटी, जिला नियोजन, पशुपालन, गव्य विकास, कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों की सहभागिता से एक समन्वय कोषांग का गठन किया जाए. उपायुक्त ने विशेष रूप से जिले के 18 वर्ष से अधिक उम्र के पहाड़िया और आदिवासी समुदाय के युवाओं को चिन्हित कर उन्हें कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने और रोजगार से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए. बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की चुनौतियों, समाधान तथा आगामी कार्य योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola