डिजिटल युग में मोबाइल मानव जीवन का अहम हिस्सा, अनावश्यक लिंक को हरगिज न खोलें
Updated at : 13 Oct 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)
प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
राजमहल
शहर के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में प्रभात खबर की ओर से सोमवार को साइबर अपराध जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर राजीव रंजन, विशिष्ट अतिथि भारतीय स्टेट बैंक शाखा के क्षेत्र अधिकारी आशीष कुमार उपस्थित थे. जागरुकता कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीमा पाठक, सहायक शिक्षक मो इमरान हसन अंसारी शामिल हुए. कार्यक्रम में अतिथियों ने बारी-बारी से साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी. बताया कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल मानव जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है. लोगों को मोबाइल से कई प्रकार के फायदे भी हैं. परंतु इसका दुरुपयोग, लापरवाही व गलती से यह नुकसानदायक हो जाता है. अतिथियों ने कहा कि हमें मोबाइल इस्तेमाल करने के दौरान कई बार अनावश्यक ऐप्स व लिंक आता हैं. कई बार ऐसा देखा जाता है कि अनजान नंबरों से कॉल कर लॉटरी लग जाने सहित अन्य प्रकार के प्रलोभन दिया जाता है. कई बार हमें जरूरी कागजात में सुधार करने का बहाना बनाकर ओटीपी मांगा जाता है. बैंक अधिकारी बनकर खाता में लेन-देन बंद हो जाने, खाता का ई-केवाईसी करने, अपडेट करने, नहीं करने पर अकाउंट फ्रीज हो जाने का बहाना कर हमसे एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर, अकाउंट नंबर, सीवीवी नंबर आदि गोपनीय जानकारी मांगते हैं. इनके योजना में फंसने से ये लोग हमारे खाते से पैसे उड़ा सकते हैं. इसलिए मोबाइल को आवश्यक जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें. अनावश्यक इस्तेमाल से बचने की बात कही. कहा कि यदि किसी प्रकार की गलती से साइबर ठगी हो जाती हैं, तो तुरंत केंद्रीय टोल फ्री नंबर 1930 या झारखंड के टोल फ्री नंबर 9771432166 पर रिपोर्ट दर्ज करें. स्थानीय थाने में भी लिखित दे. अतिथियों ने प्रभात खबर की साइबर अपराध के खिलाफ जागरुकता अभियान की काफी सराहना की. समय-समय आवश्यक स्थानों पर इस तरह के अभियान चलाए जाने की अपील की, ताकि छात्रों व आम नागरिकों को साइबर अपराध से बचने की जानकारी मिल सके. गौरतलब है कि साहिबगंज जिला में साइबर अपराध की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है. प्रभात खबर के इस अभियान का उद्देश्य किशोर-किशोरों, युवाओं और आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है. डिजिटल युग में सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार को अपनाना अत्यंत जरूरी है. मौके पर राजमहल थाने के एएसआई, शिक्षक सहित दर्जनों छात्रा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




