केसीसी ऋण खाते का फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध निकासी का लगाया आरोप

Updated at : 31 Jan 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
केसीसी ऋण खाते का फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध निकासी का लगाया आरोप

थाने में की शिकायत

विज्ञापन

मंगलहाट. राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट के निकट मलाहीटोला निवासी प्रतिमा देवी ने राजमहल थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि फर्जी तरीके से केसीसी ऋण स्वीकृत की गयी है. इस केसीसी ऋण खाते का फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध निकासी भी कर ली गयी है. थाना प्रभारी को उन्होंने बताया कि वे ऋण खाता संख्या 38713261189 से ऋण नहीं लिया है और न ही ऋण लेने के लिए कोई आवेदन दिया है. इसके बावजूद उनके नाम से फर्जी ऋण स्वीकृत कर दिया गया है. इतना ही नहीं, कथित लोगों की मिलीभगत से उनके नाम का फर्जी हस्ताक्षर करके 26 अगस्त 2019 को क्रमशः 4000 रुपये एवं 60 हजार रुपये की निकासी की गयी है. वे इस केसीसी ऋण के संदर्भ में कुछ नहीं जानती हैं. वे जब बीते माह बैंक में अपने द्वारा जमा की गयी राशि निकासी करने गयी तो खाते में होल्ड लगाया हुआ था, जिससे निकासी नहीं हो सकी है. शाखा प्रबंधक कहते हैं कि उनके नाम से ऋण लिया हुआ है. एक लाख 25 हजार रुपये जमा करने के बाद ही होल्ड हटेगा. उन्होंने थाना प्रभारी से आग्रह किया है कि जिस ऋण को उन्होंने लिया ही नहीं, फिर वह इस ऋण को कैसे चुकाएंगे. इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की आग्रह किया है. इस संदर्भ में शाखा प्रबंधक रत्नेश नारायण ने कहा कि मामले को लेकर लिखित शिकायत मिली है. शिकायत को उच्च अधिकारी द्वारा जांच की जा रही है. थाना से जांच रिपोर्ट आ गयी है. जल्द ही जिले को सबमिट किया जायेगा, उन्होंने लोन लिया है. मेरे ऊपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola