मोमबत्ती प्रतियोगिता में अर्पिता व शंख वादन में रीना को पहला स्थान

Updated:
विज्ञापन
मोमबत्ती प्रतियोगिता में अर्पिता व शंख वादन में रीना को पहला स्थान

नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर एलसीसी कंप्यूटर सेंटर में प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन

साहिबगंज

एलसीसी कंप्यूटर सेंटर के सभागार में सोमवार को न्यू झारखंड युवा क्लब के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया. कार्यक्रम में एलसीसी कंप्यूटर सेंटर की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के अंतर्गत मोमबत्ती प्रतियोगिता तथा शंख वादन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागी छात्राओं ने सृजनात्मकता, अनुशासन एवं कौशल का परिचय दिया. उपस्थित दर्शकों ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्मा कुमारी साहिबगंज की प्रभारी बिंदु दीदी एवं शिक्षिका सुशीला देवी उपस्थित रहीं. अतिथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया. इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन एवं सफल संचालन विनोद कुमार यादव द्वारा किया गया. कार्यक्रम एलसीसी कंप्यूटर सेंटर, साहिबगंज के प्राचार्य उत्तम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्राओं, शिक्षकों एवं आयोजक टीम के योगदान की सराहना की. कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया.

मोमबत्ती प्रतियोगिता के विजेता

प्रथम स्थान : अर्पिता

द्वितीय स्थान : सोनम कुमारी

तृतीय स्थान : अनुषी ओझा

शंख वादन प्रतियोगिता के विजेता

प्रथम स्थान : रीना कुमारी

द्वितीय स्थान : माही कुमारी

तृतीय स्थान : अनिता कुमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola