ePaper

सांसद व विधायक प्रतिनिधि पहुंचे पीर मजार, समस्याओं से हुए अवगत

Updated at : 04 Oct 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

मजार पर चादरपोशी

विज्ञापन

उधवा

राजमहल सांसद विजय हांसदा एवं राजमहल विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू ने उधवा प्रखंड के दरगाहडांगा स्थित पीर मजार पहुंचकर चादरपोशी की. इस दौरान दरगाहडांगा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने उन्हें गांव की गंभीर बिजली समस्या से अवगत कराया. ग्रामीणों ने एक मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि गांव में छह सौ से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं, परंतु पूरे गांव के लिए केवल एक ही ट्रांसफार्मर है. साथ ही बिजली के तार अत्यंत जर्जर हो चुके हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर तारों के कारण अक्सर तारों का जल जाना, टूटकर गिर जाना, फ्यूज उड़ना एवं शॉर्ट सर्किट से आग लगना आम बात हो गयी है. इससे न केवल बिजली आपूर्ति बाधित होती है, बल्कि स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है. उन्होंने यह भी बताया कि दो महीने पूर्व बिजली के खंभे तो लगा दिये गये हैं, लेकिन अब तक नये विद्युत तार नहीं लगाये गये हैं. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नए तार लगाने की मांग की. सांसद विजय हांसदा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिये. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली, मुखिया प्रतिनिधि फिरोज शेख, अली कमीशन, नसीम अख्तर, जमीरूल हक, नाईम शेख, असराउल शेख, सरफराज अहमद, दिलदार शेख, नाहिद शेख समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola