बीएसएफ की महिला जवान ने सीमा से तस्करों को भगाया

Published by : SUMAN SAURAV Updated At : 11 Mar 2025 5:27 PM

विज्ञापन

बीएसएफ की महिला जवान ने सीमा से तस्करों को भगाया

विज्ञापन

फरक्का. भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुर्शिदाबाद जिले के बीओपी बोयराघाट के पास बीएसएफ की सतर्कता ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. मंगलवार तड़के, बीएसएफ की एक महिला जवान ने अपनी मुस्तैदी और साहस का परिचय देते हुए संदिग्ध तस्करों को भागने पर मजबूर कर दिया. सूत्रों के अनुसार, बीओपी बोयराघाट के पास सीमा पर तैनात महिला जवान रात्रि ड्यूटी में थी. इसी दौरान, उसने देखा कि 2-3 संदिग्ध भारतीय तस्कर सीमा रेखा के पास संदेहास्पद गतिविधियों में लिप्त हैं. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए, तैनात तीन महिला जवानों में से एक ने तुरंत निर्णय लिया और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल कर दिया. ग्रेनेड की तेज गूंज से घबराकर तस्कर मौके से भाग निकले, जिससे किसी भी अवैध गतिविधि को अंजाम देने से पहले ही उन्हें रोक दिया गया. बीएसएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने साबित कर दिया कि देश की सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMAN SAURAV

लेखक के बारे में

By SUMAN SAURAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola