अजहर इस्लाम ने दिव्यांग युवक को लगवाया कृत्रिम पैर, मिली नयी जिंदगी

Updated at : 11 May 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
अजहर इस्लाम ने दिव्यांग युवक को लगवाया कृत्रिम पैर, मिली नयी जिंदगी

अजहर इस्लाम ने दिव्यांग युवक को लगवाया कृत्रिम पैर, मिली नयी जिंदगी

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़: यह सही कहा गया है कि मदद एक ऐसा शब्द है जो पीड़ा से उपजता है, और जब इसे सच्चे मन से निभाया जाता है, तो यह इबादत बन जाती है. ऐसा ही एक वाकया झारखंड के पाकुड़ जिले के सीतापहाड़ी गांव में हुआ. करीब छह साल पहले चुनावी कार्यक्रम के दौरान टुटुल शेख नामक युवक अपने घर में एक पार्टी का झंडा लगा रहा था, तभी वह बिजली के तार की चपेट में आ गया. इस हादसे में उसके सिर, पीठ और पैर गंभीर रूप से जल गए. इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसके दोनों पैर काटने पड़े, जिससे वह अपाहिज हो गया. कई प्रयासों के बावजूद उसे कोई मदद नहीं मिली. फिर उसकी मुलाकात समाजसेवी अजहर इस्लाम से हुई. अजहर इस्लाम ने न केवल उसकी आर्थिक मदद शुरू की, बल्कि उसकी गुजारिश पर उसे कृत्रिम पैर लगवाने के लिए राजस्थान भी भेजा. इसका पूरा खर्च अजहर इस्लाम ने उठाया. आज टुटुल कृत्रिम पैरों के सहारे खड़ा है और अपने जीवन को नए सिरे से जीने को तैयार है. वह अजहर इस्लाम का तहे दिल से आभार व्यक्त करता है. अजहर इस्लाम का कहना है कि जरूरतमंदों की मदद करना ही मानवता का असली धर्म है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola