बालू दर की मनमानी वसूली पर रोक लगाने की मांग

संघ ने की बालू की दर में मनमानी वसूली पर रोक लगाने की मांग
अंशु बनी झारखंड मजदूर संघ के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, राजमहल स्थानीय निरीक्षण भवन राजमहल में रविवार को झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) जिला समिति की ओर से महिला मोर्चा कमेटी के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव ने की. इस अवसर पर झारखंड मजदूर संघ महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अंशु कुमारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रूमकी दास, जिला महामंत्री सोनी कुमारी, उपाध्यक्ष संगीता कुमारी और श्रुति कुमारी को चुना गया. इसके अलावा, सहायक मंत्री के रूप में मनवारा खातून और लक्ष्मी साहा, कार्यालय मंत्री के रूप में लिपिका कुमारी, कोषाध्यक्ष के रूप में शिल्पी देवी, तथा संगठन मंत्री के रूप में रीता देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई. साथ ही, कार्य समिति में तापसी कुमारी, जमुना दास, प्रिया कुमारी सहित कुल 21 सदस्य शामिल किए गए. सभी नव-निर्वाचित सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. बैठक में मुख्य रूप से संगठन के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूरों को संगठित करना और महिलाओं की भागीदारी को सुरक्षित बनाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है. साथ ही, उन्होंने साहिबगंज जिले में अवैध बालू चालान पर रोक लगाने की मांग पुलिस प्रशासन से की. उन्होंने कहा कि एक ट्रैक्टर बालू की कीमत 6500 रुपये वसूले जाने से अबूआ आवास या प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है. मौके पर जिला महामंत्री मो इमाम, फूल कुमारी देवी ,विश्वास, मनोज मनोज सोरेन दिव्या हांसदा मोनिका देवी ,मिथुन राजवंशी ,श्रीदाम बासु ,रूपचंद राय ,कार्तिक राय, सीमा देवी ,मो हफीजुल विश्वास सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




