प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

सीएचसी में हो बेहतर व्यवस्था नहीं तो प्रशासन बोरियो सीएचसी में जड़े ताला
बोरियो. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बेलटोला निवासी सरफराज अंसारी ने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. बताया कि शनिवार सुबह करीब 5 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई. इसके बाद गर्भवती महिला संजीदा खातून (20) को भर्ती कराया गया. सुबह 8 बजे प्रसव करा दिया गया. तब तक जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित थे. पर दोपहर दो बजे के बाद स्थिति बिगड़ने लगी. एएनएम ने प्रसूता को खून की कमी बतायी. दोपहर तीन बजे तक प्रसूता की मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. मृतिका के पिता अनवारुल हक ने लगाते हुए बताया कि सीएचसी की स्थिति बदतर है. प्रसव कराने के लिए दवा, सुई बाहर से लाना पड़ता है. मृतक के चाचा एनामुल मोमिन ने कहा कि सीएचसी में किसी तरह की व्यवस्था नहीं है. ऑक्सीजन तक की व्यवस्था नहीं है. कहा कि जिला प्रशासन सीएचसी में समुचित व्यवस्था करे, अन्यथा सीएचसी में ताला जड़ देना चाहिए. याद हो कि पूर्व में भी प्रसूता की मौत पर परिजनों ने एएनएम सलिता कुमारी रजक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था. लेकिन विभाग ने मामले पर संज्ञान में नही लिया. इस बाबत सिविल सर्जन प्रवीण कुमार संथालिया ने कहा कि अगर लापरवाही का मामला है, तो जांच होगी. दोषी पाये जाने पर आवश्यक कार्रवाई होगी. एएनएम का तबादला भी जल्द किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




