शहीदों को समर्पित अभाविप का दीपावली समारोह

Updated:
विज्ञापन
शहीदों को समर्पित अभाविप का दीपावली समारोह

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, तालझारी नगर इकाई ने दीपावली की शाम शहीद चौक पर “एक दीया शहीदों के नाम ” कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और देशभक्ति का वातावरण बना। नगर मंत्री बीरू कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को समर्पित है। उन्होंने सभी नागरिकों से शहीदों की याद में दीप जलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला एसएफडी प्रमुख गौरव कुमार सुमन, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक सिद्धार्थ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तालझारी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई तालझारी द्वारा दीपावली की शाम शहीद चौक पर “एक दीया शहीदों के नाम ” कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर शहीदों को याद कर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई, जिससे शहीद चौक रोशन हो उठा. दीप जलाकर शहीदों को नमन करते ही वातावरण शौर्य, उजाला और देशभक्ति से भर गया. कार्यक्रम के आयोजक नगर मंत्री बीरू कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को समर्पित है. उन्होंने कहा कि जब हम चैन की नींद सोते हैं, तब हमारे जवान सरहदों पर तैनात रहते हैं. उन्होंने दीपावली पर हर नागरिक से शहीदों की स्मृति में एक दीया जलाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में जिला एस एफ डी प्रमुख गौरव कुमार सुमन, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक सिद्धार्थ, नगर कार्यकारणी सदस्य आशीष साह, सूरज यादव, ऋतिक उपाध्याय, सन्नी रजक, अमित यादव, मनीष रजक, नीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola