पहलगाम में इंसानियत पर हमला किया गया है, मिले सख्त सजा : समसी

Updated:
विज्ञापन
पहलगाम में इंसानियत पर हमला किया गया है, मिले सख्त सजा : समसी

पियारपुर बाजार में समाज सेवा संगठन के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च

विज्ञापन

उधवा. उधवा प्रखंड क्षेत्र के पियारपुर बाजार में बीते रविवार की देर शाम झारखंड समाज सेवा संगठन के द्वारा कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गये पर्यटकों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी. इसका नेतृत्व संगठन सचिव मौलाना फारुक हुसैन समसी ने किया. कहा कि कश्मीर के पहलगाम में इंसानियत पर हमला हुआ है. संगठन हमले की कड़ी निंदा करती है. उन्होंने केंद्र सरकार से हमला करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ सख्त सजा दे. मौके पर मुफ्ती मुताहिर हुसैन, मो युसूफ आलम, आबुल कलाम आजाद, फिरोज अली, महफूज आलम, मौलाना शाहबाज, हाजी गुलाम मोहिउद्दीन, महबूब आलम, सलाउद्दीन शेख, मसूद आलम, रुहुल शेख, अब्दुल रज्जाक, साबिर अली, हफीजुर रहमान, हाजी कमालुद्दीन, तौफीक आलम, सानू आलम, मन्नू शेख आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola