भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर गुटबाजी तेज

Updated at : 04 Jun 2017 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर गुटबाजी तेज

साहिबगंज : भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर गुटबाजी तेज हो गयी है. टाउन हॉल में शुक्रवार देर शाम जिलास्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोरियो विधायक ताला मरांडी समेत कई मंडल अध्यक्षों के नहीं आने के कई मायने निकाले जा रहे हैं. पिछले सप्ताह भाजपा जिलाध्यक्ष के पद से संजय गुप्ता के इस्तीफा देने के […]

विज्ञापन

साहिबगंज : भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर गुटबाजी तेज हो गयी है. टाउन हॉल में शुक्रवार देर शाम जिलास्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोरियो विधायक ताला मरांडी समेत कई मंडल अध्यक्षों के नहीं आने के कई मायने निकाले जा रहे हैं. पिछले सप्ताह भाजपा जिलाध्यक्ष के पद से संजय गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थक बताये जा रहे

मंडरो प्रखंड के मंडल अध्यक्ष अजय भगत, राजमहल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोनेलाल ठाकुर, तालझारी मंडल अध्यक्ष मंटू राय समेत बोरियो मंडल, बरहेट मंडल अध्यक्ष, बरहरवा के प्रखंड अध्यक्ष बैठक से नदारद थे. ऐसा माना जाता है कि यह वर्कशॉप के पीछे राजमहल विधायक सह भाजपा प्रदेश महामंत्री अनंत कुमार ओझा को अपनी सोच थी. जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल रामानंद साह, श्रीनिवास यादव, रामदरश यादव, कुश्माकर तिवारी आदि हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola