सदर अस्पताल में लैब सेवा पर दबाव, एसआरएल बंद होने से सेंट्रल लैब में मरीजों की संख्या दोगुनी

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में लैब सेवा पर दबाव, एसआरएल बंद होने से सेंट्रल लैब में मरीजों की संख्या दोगुनी

लंबी कतारों के बीच घंटों इंतजार कर रहे हैं मरीज

विज्ञापन

साहिबगंज. सदर अस्पताल में एसआरएल लैब बंद होने के कारण सेंट्रल लैब में मरीजों की संख्या दोगुनी बढ़ गयी है. इससे लैब के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं, और मरीज घंटों इंतजार के बाद ही अपनी जांच करवा पा रहे हैं. लैब इंचार्ज मजहर ने बताया कि एसआरएल लैब बंद होने से मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. हालांकि, मरीजों की सुविधा के लिए लैब टेक्नीशियन की संख्या बढ़ा दी गयी है, जिससे सभी मरीजों की जांच हो रही है. उन्होंने बताया कि पहले सेंट्रल लैब में 8 लैब टेक्नीशियन कार्यरत थे, जिन्हें अब 10 कर दिया गया है. पहले लगभग 100 मरीजों की जांच प्रतिदिन होती थी, जबकि पिछले दो दिनों से 170 से 200 मरीजों की जांच की जा रही है. मजहर ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी मरीजों की जांच हो रही है और कोई भी मरीज बिना जांच कराये नहीं लौट रहा है. हालांकि, काम का दबाव बढ़ने के कारण जांच में थोड़ा अधिक समय लग रहा है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola