जनसंवाद में मिली शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी

साहिबगंज : जनसंवाद की शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से ले. इसमें लापरवाही करने पर गंभीर परिणाम हो सकता है. ये बातें डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने जनसंवाद की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये सभाकक्ष में कही. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनसंवाद की समीक्षा बैठक हुई. इसमें पीएचइडी व शिक्षा विभाग का सबसे […]
साहिबगंज : जनसंवाद की शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से ले. इसमें लापरवाही करने पर गंभीर परिणाम हो सकता है. ये बातें डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने जनसंवाद की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये सभाकक्ष में कही. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनसंवाद की समीक्षा बैठक हुई. इसमें पीएचइडी व शिक्षा विभाग का सबसे अधिक मामला पर डीसी ने इन विभागों को कडा फटकार लगायी.
इसके बाद सभी विभाग प्रमुख को निर्देश दिया कि जनसंवाद से जुड़ी शिकायतों का जवाब शनिवार तक पोर्टल में अपलोड कर नोडल पदाधिकारी को सूचित करें. बैठक में , एसी अनमोल कुमार सिंह, डीएसई जयगोविंद सिंह, डीईओ मोहनचंद्र मोकिम, एसडीओ राजमहल चिंटु दोराई बुरू, बरहेट बीडीओ राजीव कुमार, मंडरो सीओ ओमप्रकाश मंडल, बरहडवा सीओ नरेश मुंडा, विशेष प्रमंडल ईई मुकेंद्र सिंह, पीएचईडी ईई सुरेश प्रसाद सहित सभी प्रखंडो के बीडीओ व सीओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




