सीमांकन नहीं होने से रैयत परेशान

Updated at :20 Mar 2014 5:35 AM
विज्ञापन
सीमांकन नहीं होने से रैयत परेशान

साहिबगंज : जिले के दियारा क्षेत्रों में सीमांकन नहीं होने से रैयती किसान परेशान हैं. पूर्व मुखिया वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि सरकारी अधिसूचना संख्या 6711-117/11 के अनुसार बिहार सीमा पर अवस्थित बलुआ दियारा, लाल बथानी, रामनगर, हादी नगर, मुरेला, रूप नगर, टोपरा, रामपुर सहित 14 मौजा को 26 जून 1930 को संताल परगना को […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिले के दियारा क्षेत्रों में सीमांकन नहीं होने से रैयती किसान परेशान हैं. पूर्व मुखिया वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि सरकारी अधिसूचना संख्या 6711-117/11 के अनुसार बिहार सीमा पर अवस्थित बलुआ दियारा, लाल बथानी, रामनगर, हादी नगर, मुरेला, रूप नगर, टोपरा, रामपुर सहित 14 मौजा को 26 जून 1930 को संताल परगना को दिया गया था. झारखंड बनने के बावजूद आज तक सीमा विवाद सुलझ नहीं सका है. पूर्व उपायुक्त के रवि कुमार ने अनुमंडलाधिकारी के नेतृत्व में सीमांकन दल का गठन किया था.

कुछ काम भी हुआ, लेकिन एसडीओ अंजनी कुमार के तबादले के बाद मामला शिथिल पड़ गया. नये अनुमंडलाधिकारी ने मामले में अंचलाधिकारी को पत्र लिख कर बाकी कार्य प्रारंभ करने का आदेश दिया है, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हो पाया है. दियारा क्षेत्रों में फसल लूटने की घटनाएं आज भी हो रही है. जमीन पर भू-माफियाओं व दबंगों का कब्जा है. इससे स्थानीय रैयती किसान परेशान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola