मजदूर भुखमरी में जीने को विवश

राजमहल : प्रखंड में मनरेगा की स्थिति इतनी बुरी है कि मजदूरी भुगतान के लिए लोगों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है. बुधवार को मजदूरी की मांग को लेकर प्राणपुर पंचायत के करीब सौ मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर दिया. मजदूर असगर शेख, रैफुल खान, आलम शेख, हासेन शेख, घिसु […]
राजमहल : प्रखंड में मनरेगा की स्थिति इतनी बुरी है कि मजदूरी भुगतान के लिए लोगों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है. बुधवार को मजदूरी की मांग को लेकर प्राणपुर पंचायत के करीब सौ मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर दिया.
मजदूर असगर शेख, रैफुल खान, आलम शेख, हासेन शेख, घिसु शेख सहित अन्य ने बताया कि उन्हें दो फरवरी से योजना संख्या 1/13-2014 व तथा 2/13-14 मे पोखर जीर्णोधार व मिट्टी मोरंग सड़क निर्माण कार्य में प्रखंड मुख्यालय द्वारा आदेश मिलने के बाद मजदूरी कर रहे हैं. लेकिन विभाग की लापरवाही व पोस्ट ऑफिस की मनमानी के कारण सभी मजदूर व उनके परिवार भूखमरी के स्थिति में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










