रंग बरसाने की तैयारी

साहिबगंज : होली की अंतिम तैयारियां पूरे शबाब पर है. शनिवार को बाजारों में काफी भीड़-भाड़ देखी गयी. रंग, अबीर, गुलाल व पिचकारियों की दुकानों के अलावा कपड़े की भी दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ थी. शहर के चौक बाजार, बाटा चौक, कॉलेज रोड,चैती दुर्गा, पूर्वी रेलवे फाटक, जिरवाबाड़ी के कपड़ों की दुकानों में सुबह 9 […]
साहिबगंज : होली की अंतिम तैयारियां पूरे शबाब पर है. शनिवार को बाजारों में काफी भीड़-भाड़ देखी गयी. रंग, अबीर, गुलाल व पिचकारियों की दुकानों के अलावा कपड़े की भी दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ थी. शहर के चौक बाजार, बाटा चौक, कॉलेज रोड,चैती दुर्गा, पूर्वी रेलवे फाटक, जिरवाबाड़ी के कपड़ों की दुकानों में सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक ग्राहकों की भीड़-भाड़ रही.
बच्चों में होली को लेकर खासा उत्साह है. बच्चों ने अपनी पसंद की पिचकारियां खरीदी. कोई गन वाला पिचकारी खरीद रहा था तो कोई छोटा भीम वाला. बच्चों ने अपनी पसंदीदा रंग और गुलाल की भी खरीदारी की. लोगों ने होलिका दहन की पूर्व संध्या पर विभिन्न उपयोगी सामग्रियों की खरीदारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










