आंधी से कई के आशियाने उजड़े
Updated at : 15 Apr 2017 11:31 PM (IST)
विज्ञापन

मौसम का मिजाज. तेज आंधी व ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित शनिवार दोपहर मौसम में अचानक बदलाव देखा गया. तेज आंधी व ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है. जगह-जगह पेड़ उखड़ कर गिर गये. इससे आवागमन पर भी असर पड़ा है. साहिबगंज : जिलेभर में शनिवार की दोपहर तेज आंधी-तूफान आने से नुकसान हुआ है. कई […]
विज्ञापन
मौसम का मिजाज. तेज आंधी व ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित
शनिवार दोपहर मौसम में अचानक बदलाव देखा गया. तेज आंधी व ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है. जगह-जगह पेड़ उखड़ कर गिर गये. इससे आवागमन पर भी असर पड़ा है.
साहिबगंज : जिलेभर में शनिवार की दोपहर तेज आंधी-तूफान आने से नुकसान हुआ है. कई के आशियाने उजड़ गये तो कई पेड़ जहां-तहां गिर गये. वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है. जिससे हजारों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. गदाई दियारा, हाजीपुर लालबथानी, राजमहल, उधवा, बरहरवा, बोरियो क्षेत्र में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई. दोपहर करीब 1:40 बजे से लेकर 2:18 बजे तक आंधी चली. जिससे खासकर दियारा क्षेत्रों में अस्थायी तरीके से बनायी गयी सैकड़ों आशियाना उजड़ गये.
वही ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ जमीन में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है. वहीं शहरी क्षेत्रों में भी आंधी-तूफान से कई दुकानें व झोपड़िया उजड़ गयी. ग्रामीण क्षेत्र में जमकर वर्षा हुई है. समाहरणालय के पीछे कोषागार कार्यालय के सामने लगा पेड़ तेज आंधी में उखड़ गया. जिससे कई लोग बाल-बाल बचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




