चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यशाला में 10 सूत्री मांगों पर चर्चा

Updated at : 11 Apr 2017 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यशाला में 10 सूत्री मांगों पर चर्चा

साहिबगंज : एफजेसीसीआइ रांची के चेंबर भवन में ईस्टर्न चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व सचिव के साथ हुई कार्यशाला में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार और सुनील वरणवाल, नगर विकास वाणिज्य कर और परिवहन विभाग के सचिव भी उपस्थित थे. मीटिंग में साहिबंगज से इस्टर्न झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष […]

विज्ञापन

साहिबगंज : एफजेसीसीआइ रांची के चेंबर भवन में ईस्टर्न चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व सचिव के साथ हुई कार्यशाला में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार और सुनील वरणवाल, नगर विकास वाणिज्य कर और परिवहन विभाग के सचिव भी उपस्थित थे. मीटिंग में साहिबंगज से इस्टर्न झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नवीन भगत व सचिव राजेश अग्रवाल ने भाग लिया. महासचिव राजेश अग्रवाल ने दूरभाष पर बताया कि व्यापारियों एवं जनता को हो रही समस्याओं साहिबगंज में खास महल,

आयकर सहित दस सूत्री मांग पर चर्चा की गयी. इस दौरान साहिबगंज जिले में झारखंड परिवहन निगम की व्यवस्था करने, राजमहल, बरहरवा, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, दुमका, धनबाद, बोकारो, रांची, जमशेदपुर, भागलपुर, कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना जगहों के लिये बसों की सुविधा प्रदान करने, साहिबगंज शहर में नगर बस सेवा शुरू करने की मांग रखी गयी. वहीं दूसरी ओर खासमहल के अलावे नगर पर्षद क्षेत्र के होल्डिंग टैक्स के बढ़ाने को लेकर वरीय अधिवक्ता राजीव शर्मा से मिलकर केस फाइल न्यायालय में करने की बात कही. मौके पर कई सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola