आईपीएल 2026: 209 रन बनाकर भी हारी चेन्नई, पंजाब की लगातार दूसरी जीत

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Apr 2026 7:55 AM

विज्ञापन

चेन्नई और पंजाब के खिलाड़ी, फोटो पीटीआई

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

विज्ञापन

CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स की जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर की भूमिका रही. उन्होंने 29 गेंदों में 3 छक्के और दो चौकों की मदद से 50 रन बनाए. जबकि प्रियांश आर्य 39, प्रभसिमरन सिंह 43 और कूपर कॉनॉली ने 36 रनों की पारी खेली.

पंजाब ने 18.4 ओवर में मुकाबला जीत लिया

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे ने चेन्नई के लिए खेली तूफानी पारी

चेन्नई की ओर से शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे ने विस्फोटक पारी खेली. दुबे ने 27 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 45 रन बनाए. जबकि म्हात्रे ने 43 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 छक्के और 6 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए. दोनों की शानदार पारी भी चेन्नई को जीत नहीं दिला पाई.

प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन ने पंजाब को दिलाई तूफानी शुरुआत

पंजाब की जीत की नींव प्रियांश आर्य और कूपर प्रभसिमरन ने रख दी थी. दोनों ने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 4.2 ओवर में 61 रन की साझेदारी की. प्रियांश आर्य ने 11 गेंद में 39 प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद में 43 और कूपर कोनोली ने 22 गेंद में 36 रन बनाये.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola