मरीजों की शिकायत पर विधायक ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

साहिबगंज नगर : मरीजों को सही तरह से दवा व स्लाइन नहीं मिलने की शिकायत पर राजमहल विधायक अनंत ओझा ने मंगलवार रात को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. विधायक ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से इलाज, दवा, खाना सहित अन्य चीजों की जानकारी ली. मरीजों ने बताया कि कई दवा अस्पताल में नहीं मिलती […]
साहिबगंज नगर : मरीजों को सही तरह से दवा व स्लाइन नहीं मिलने की शिकायत पर राजमहल विधायक अनंत ओझा ने मंगलवार रात को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. विधायक ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से इलाज, दवा, खाना सहित अन्य चीजों की जानकारी ली. मरीजों ने बताया कि कई दवा अस्पताल में नहीं मिलती है.
उसे बाहर के मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ रहा है. विधायक ने सीएस बी मरांडी से दूरभाष पर वार्ता कर स्लाइन व आवश्क दवा की व्यवस्था शीघ्र करने की बात कही. इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह, पंकज चौधरी, महेंद्र पोद्दार, अनंत सिन्हा, बजरंगी यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




