बोरियो से बसडीहा बारात लेकर जा रही थी बोलेराे, बालीडीह के पास हुआ हादसा

Updated at : 21 Mar 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
बोरियो से बसडीहा बारात लेकर जा रही थी बोलेराे, बालीडीह के पास हुआ हादसा

मृतक (बाइक सवार) बादल टुडू मझोला कारनेलियूस मरांडी मझोला बोरियो : सोमवार शाम साढ़े सात बजे बोरियो बरहेट मुख्य पथ पर बालीडीह के पास एक बाराती गाड़ी बोलेरो (जेएच 04 बी 2456) व बाइक में जोरदार भिडंत हो जाने से दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो […]

विज्ञापन

मृतक (बाइक सवार)

बादल टुडू मझोला
कारनेलियूस मरांडी मझोला
बोरियो : सोमवार शाम साढ़े सात बजे बोरियो बरहेट मुख्य पथ पर बालीडीह के पास एक बाराती गाड़ी बोलेरो (जेएच 04 बी 2456) व बाइक में जोरदार भिडंत हो जाने से दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी का इलाज बोरियो अस्पताल में किया जा रहा है. तीन लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. बताया जाता है कि बोरियो के ईदगाह से बोलेरो पर पांच लोग सवार होकर बसडीहा बारात जा रहे थे. बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी.
बालीडीह के पास बोलेरो व बाइक में टक्कर हो गयी. बाेलेरो खाई में जा गिरी. बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गये. आसपास के लोग इकट्ठा हुए और बाइक सवार दोनों लोगों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दाेनों को मृत घोषित कर दिया. उधर बोलेरो में चालक सहित चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें भी निजी वाहन की व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के तुरंत बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
घायल (बोलेरो सवार)
मुक्तजा अंसारी(चालक) बोरियो
अब्दुल रज्जाक ईदगाह
शीष मोहम्मद बरहेट खेरवा
इस्लाम अंसारी ललमटिया
मौलवी निसार अहमद कास्ता
प्रचार कर लौट रहे थे
बताया जाता है कि बाइक संख्या जेएच 17 के 9688 पर दोनों लोग बादल व कारनेलियूस संताली मेला का प्रचार प्रसार कर लौट रहे थे. पांच अप्रैल से बोरियो संताली में मेला लगना है.
आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना बोरियो थाने को दी. चार किमी की दूरी सफर करने में पुलिस काे आधा घंटा का समय लग गया. बोरियो थानेदार एस कुमार, एएसआइ एमडी होरो व मनोज सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. तबतक सभी घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola