Jio ने चुपचाप घटाई ₹195 पैक की वैलिडिटी, अब सिर्फ इतने दिनों तक उठा पाएंगे फायदा

जियो का ₹195 वाला प्लान
Jio ने अपने ₹195 क्रिकेट डेटा पैक की वैलिडिटी घटाकर 90 से 30 दिन कर दी है. डेटा वही है, लेकिन अब जल्दी खत्म करना होगा. साथ ही, बाकी क्रिकेट पैक्स में भी डेटा और OTT बेनिफिट्स के अलग-अलग ऑप्शन मिलते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.
Jio ₹195 Plan Details: टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने ₹195 वाले क्रिकेट डेटा पैक (Cricket Data Pack) में बड़ा बदलाव कर दिया है. पहले जहां इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों तक मिलती थी, अब इसे घटाकर सिर्फ 30 दिन कर दिया गया है. यानी डेटा तो वही है, लेकिन अब आपको इसे जल्दी इस्तेमाल करना होगा. बात करें इस प्लान में मिलने वाले फायदे की तो ₹195 के इस पैक में आपको कुल 15GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. अच्छी बात ये है कि पूरा डेटा फुल स्पीड पर यूज कर सकते हैं. लेकिन जैसे ही ये डेटा खत्म होता है, इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है.
JioHotstar का मिलेगा सब्सक्रिप्शन
ध्यान देने वाली बात ये है कि ये एक डेटा-ओनली पैक (data-only pack) है. यानी इसमें कॉलिंग या SMS जैसी कोई सुविधा आपको नहीं मिलती. अगर आपको सिर्फ डेटा चाहिए, खासकर मैच या स्ट्रीमिंग के दौरान, तभी ये प्लान आपके काम का है. इस प्लान में पहले की तरह अब भी आपको 90 दिनों का फ्री JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.

Jio के क्रिकेट डेटा पैक
Jio का ₹79 वाला क्रिकेट डेटा पैक
- कीमत: ₹79
- वैलिडिटी: 30 दिन
- डेटा: 3GB हाई-स्पीड डेटा
- OTT बेनिफिट: JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन (30 दिन)
- डेटा खत्म होने के बाद स्पीड: 64 Kbps
Jio का ₹100 वाला क्रिकेट डेटा पैक
- कीमत: ₹100
- वैलिडिटी: 30 दिन
- डेटा: 6GB हाई-स्पीड डेटा
- OTT बेनिफिट: JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन (30 दिन)
- डेटा खत्म होने के बाद स्पीड: 64 Kbps
Jio का ₹149 वाला क्रिकेट डेटा पैक
- कीमत: ₹149
- वैलिडिटी: 30 दिन
- डेटा: 10GB हाई-स्पीड डेटा
- OTT बेनिफिट: JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन (90 दिन)
- डेटा खत्म होने के बाद स्पीड: 64 Kbps
यह भी पढ़ें: Airtel का ₹379 वाला प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री OTT
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










