साहेबगंज पहुंचीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2017 5:05 AM
साहिबगंज : झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू आज से संताल परगना के दौरे में है. सुबह सात बजे वनांचल एक्सप्रेस से राज्यपाल साहेबगंज पहुंच गयी. विधायक अनंत ओझा , डीसी व एसपी ने उनका स्वागत किया. आज तय कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल11:10 बजे साहिबगंज जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों के साथ करीब 30 मिनट तक […]
साहिबगंज : झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू आज से संताल परगना के दौरे में है. सुबह सात बजे वनांचल एक्सप्रेस से राज्यपाल साहेबगंज पहुंच गयी. विधायक अनंत ओझा , डीसी व एसपी ने उनका स्वागत किया. आज तय कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल11:10 बजे साहिबगंज जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों के साथ करीब 30 मिनट तक रूकेंगी. यहां पर वन विभाग की ओर से विश्ववानिकी दिवस पर पौधे लगाने के बाद वहां से स्टेडियम व दोपहर 12:15 बजे बेतौना स्थित कस्तूरबा गांधी आवाीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.
दोपहर 3:30 बजे सड़क मार्ग से मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र के लिये रवाना होंगी. वहीं शाम छह बजे बिजली घाट पर जिला प्रशासन व गंगा सेवा समिति द्वारा आयोजित गंगा महाआरती में शामिल होंगी. बुधवार को सुबह 9:15 बजे अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय मध्य विद्यालय अदरो व दुमका जिले के काटीकुंड के कार्यक्रम में भाग लेगी. राज्यपाल के आगमन पर डीएफओ मनीष तिवारी, डीडीसी राजकुमार, आइटीडीए परियोजना निदेशक बबलू मुर्मू, जीआरपी इंस्पेक्टर जुल्फकेर अली, आरपीएफ इंस्पेक्टर शिशिर कुमार, डीएसइ जयगोविंद सिंह, बालिका शिक्षा प्रभारी अनिमा सिंहमौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










