आग ने लील लिया 10 घर

साहिबगंज : हर प्रसाद पंचायत के वाहिद टोला में बीती रात आग लगने से 10 घर जल कर राख हो गये. जिससे हजारों की संपत्ति का नुकसान हो गया. जानकारी के अनुसार वाहिद टोला में सभी लोग सोये हुए थे. इसी बीच रात 11 बजे मो सुल्तान के घर में रखा दीया हवा चलने से […]
साहिबगंज : हर प्रसाद पंचायत के वाहिद टोला में बीती रात आग लगने से 10 घर जल कर राख हो गये. जिससे हजारों की संपत्ति का नुकसान हो गया. जानकारी के अनुसार वाहिद टोला में सभी लोग सोये हुए थे.
इसी बीच रात 11 बजे मो सुल्तान के घर में रखा दीया हवा चलने से गिर गया और घर में आग लग गयी. तेज हवा चलने के कारण आग पूरी तरह फैल गयी और आसपास के 10 घर चपेट में आ गये. जिससे घर में रखे अनाज, कपड़ा, बरतन, धान, समेत लगभग छह लाख की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. इधर सूचना मिलने पर मुखिया संघ के अध्यक्ष संतोष गोंड, मुखिया पवन सिंह व कर्मचारी शमशूल जाकर आग लगी का जायजा लिया. ग्रामीण नसीम, शैफुल, मोसोमात गुलशन, नाजेम बीबी, ताहिरउद्दीन, मसकूर आलम, सुल्तान, अशफाक, जमेशदअली, रशीद आदि के घर जल कर राख हो गये. इधर बीडीओ सह सीओ केदार नाथ सिंह ने कहा कि प्रत्येक परिवार को 5 किलो चावल, प्लास्टिक, मोमबत्ती व अन्य राहत सामग्री दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










