नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपित मनिहारी से गिरफ्तार

Updated at : 06 Mar 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपित मनिहारी से गिरफ्तार

साहिबगंज : नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम लेकर ठगी करने वाला आरोपित को मुफस्सिल थाना पुलिस ने मनिहारी थाना के सहयोग से गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में महादेवगंज गोढीटोला निवासी प्रकाश मंडल ने मनिहारी बिहार के दो गच्छी निवासी प्रमोद मंडल पिता रामप्रसाद मंडल को नौकरी दिलाने के नाम […]

विज्ञापन

साहिबगंज : नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम लेकर ठगी करने वाला आरोपित को मुफस्सिल थाना पुलिस ने मनिहारी थाना के सहयोग से गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में महादेवगंज गोढीटोला निवासी प्रकाश मंडल ने मनिहारी बिहार के दो गच्छी निवासी प्रमोद मंडल पिता रामप्रसाद मंडल को नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम लेकर ठगी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

उसी आलोक में लंबे समय से फरार प्राथमिकी अभियुक्त प्रमोद मंडल को मुफस्सिल थाना व मनिहारी थाना के सहयोग से रविवार को गिरफ्तार कर साहिबगंज लाया गया. संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि लंबे समय से फरार प्राथमिकी अभियुक्त प्रमोद मंडल को मनिहारी से गिरफ्तार किया गया है. इसके विरुद्ध मुफस्सिल थाना में ठगी करने के आरोप में कांड संख्या 186/15 दर्ज की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola