जिरवाबाड़ी थाने में करायी गयी प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 05 Mar 2017 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
जिरवाबाड़ी थाने में करायी गयी प्राथमिकी दर्ज

विरोध के बाद तीन गिरफ्तार को पुलिस ने छोड़ा मामला दियारा इलाके में ताबड़तोड़ गोलीबारी का साहिबगंज : दियारा इलाके के मखमलपुर व कमालपुर में गुरुवार दिन भर ताबड़तोड़ गोलीबारी में तीन आरोपितों को पुलिस ने कांग्रेस महासचिव बजरंगी यादव की पहल पर छोड़ दिया है. शुक्रवार को तीनों घायलों के फर्दबयान के आधार पर […]

विज्ञापन

विरोध के बाद तीन गिरफ्तार को पुलिस ने छोड़ा

मामला दियारा इलाके में ताबड़तोड़ गोलीबारी का
साहिबगंज : दियारा इलाके के मखमलपुर व कमालपुर में गुरुवार दिन भर ताबड़तोड़ गोलीबारी में तीन आरोपितों को पुलिस ने कांग्रेस महासचिव बजरंगी यादव की पहल पर छोड़ दिया है. शुक्रवार को तीनों घायलों के फर्दबयान के आधार पर महादेवगंज से रामजस यादव, रामवचन यादव व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया था. इसी बात पर दियारा के ग्रामीण आक्रोशित हो गये थे और शुक्रवार शाम में ही थाने का घेराव कर दिया था. इसकी सूचना मिलने पर बजरंगी यादव ने एसपी पी मुरुगुन से बात की और तीनों को छोड़ने की मांग की.
ग्रामीणों ने भी मांग की कि पुलिस पहले पूरे मामले की जांच करे फिर कार्रवाई करे. इस बात पर एसपी ने थानेदार को तीनों को छोड़ने का आदेश दे दिया. मामले की जांच काे लेकर शनिवार को पुलिस को भारी मशक्कत भी झेलनी पड़ी. जहां घटना स्थल था वहां कीचड़ में पुलिस की गाड़ी फंस गयी थी. ट्रैक्टर से किसी तरह गाड़ी को निकाला जा सका.
बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी होगी. प्राथमिकी बिहार के मनिहारी व पीरपैंती थाना में दर्ज की जायेगी. पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ललन प्रसाद, डीएसपी सदर.
शुक्रवार को दबाव में रही पुलिस
गोलीबारी के बाद शुक्रवार को दिन भर पुलिस प्रेशर में रही. घायल नीशुराय व चंदन यादव ने अपने बयान में महादेवगंज के तीन लोगों का नाम लिया था. तीन की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण थाना पहुंच गये और घेराव कर दिया. कांग्रेस महासचिव बजरंगी प्रसाद यादव भी थाना पहुंच गये.
ट्रैक्टर चोरी का विवाद
बजरंगी यादव ने बताया कि दो वर्ष पूर्व रामवचन यादव व राम जस यादव की ट्रैक्टर चोरी हो गयी थी. गुरूवार कि शाम जिस ट्रैक्टर पर दियारा से अनाज बिहार ले जाया जा रहा था. वह ट्रैक्टर उन्हीं लोगों का था. इसी पर विवाद हुआ था. ग्रामीणों का कहना था कि घायल दोनों लोग अपने को बचाने के लिए महादेवगंज के तीनों लोगों का नाम पुलिस को झूठे बयान दिया. बजरंगी यादव ने एसपी को पूरी घटना की जानकारी दी. रात में डीएसपी व इस्पेक्टर ने घटना स्थल की जांच भी की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola