साहिबगंज से अपहृत बालक बाबू टोला मोड़ से बरामद

राजमहल : साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी रेलवे फाटक के समीप से एक 13 वर्षीय बालक के अपहरण की घटना को लेकर जिरवाबाड़ी थाना पुलिस, राजमहल थाना पुलिस व राधानगर थाना पुलिस एसडीपीओ अनुदीप सिंह के नेतृत्व में राजमहल व राधानगर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहो में बरामदगी के लिए मंगलवार को छापेमारी की […]
राजमहल : साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी रेलवे फाटक के समीप से एक 13 वर्षीय बालक के अपहरण की घटना को लेकर जिरवाबाड़ी थाना पुलिस, राजमहल थाना पुलिस व राधानगर थाना पुलिस एसडीपीओ अनुदीप सिंह के नेतृत्व में राजमहल व राधानगर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहो में बरामदगी के लिए मंगलवार को छापेमारी की गयी. पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के लगभग 10 घंटे बाद राधानगर थाना क्षेत्र के बाबूटोला मोड़ के समीप एक आम बगान से मोबाइल लोकेशन के आधार पर बरामदगी की गयी.
एसडीपीओ श्री सिंह के नेतृत्व में टीम में शामिल जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी पशुराम पासवान, राजमहल थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी, एएसआइ शिशिर कुमार यादव के द्वारा शहर के महाजनटोली, फेरीघाट, मध्यनारायणपुर पंचायत के हसनटोला में सर्च अभियान चलाकर छापेमारी की गयी. पुलिस प्रशासन के द्वारा राजमहल – मानिकचक फेरी सेवा में चलने वाले एलसीटी व नाव सहित आने जाने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी. पुलिस ने बताया की सकरूगढ निवासी भृगुनाथ मिश्रा
के 13 वर्षीय पुत्र अमन कुमार मिश्रा जो सुबह लगभग छह बजे अपने भाई को बस में छोडने के लिए पेट्रोल पंप के समीप गया था उसके बाद पूर्वी फाटक के समीप से लापता हो गया. पुलिस की छापेमारी के दौरान अपहृत बालक के नाना केशव ओझा सहित परिजन मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




