सेंटू ने उगले बरहरवा व बंगाल के कुछ बदमाशों के नाम

Updated at : 02 Mar 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
सेंटू ने उगले बरहरवा व बंगाल के कुछ बदमाशों के नाम

पुलिस गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी आजिमगंज-बरहरवा पैसेंजर ट्रेन में हुई लूटपाट के दौरान गिरफ्तार हुआ था सेंटू बरहरवा : आजिमगंज-बरहरवा पैसेंजर ट्रेन में हुई लूटपाट के दौरान गिरफ्तार सेंटू शेख को बरहरवा जीआरपी ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. सेंटू ने पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलडांगा के कुछ […]

विज्ञापन

पुलिस गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी

आजिमगंज-बरहरवा पैसेंजर ट्रेन में हुई लूटपाट के दौरान गिरफ्तार हुआ था सेंटू
बरहरवा : आजिमगंज-बरहरवा पैसेंजर ट्रेन में हुई लूटपाट के दौरान गिरफ्तार सेंटू शेख को बरहरवा जीआरपी ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. सेंटू ने पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलडांगा के कुछ स्थानीय अपराधियों का नाम बताया है. साथ ही बरहरवा के सीमलतल्ला के भी कुछ अपराधियों का नाम सामने आया है. पुलिस निशानदेही पर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है. बरहरवा जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी ने बताया कि सेंटू का आपराधिक इतिहास रहा है. श्री तिवारी ने बताया कि बरहरवा रेलखंडों से गुजरने वाली सभी पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों में नियमित स्कॉट की जा रही है. जो भी संदिग्ध नजर आ रहे हैं उससे पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola