आक्रोशित छात्राें ने बंद कराया कार्य
Updated at : 02 Mar 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

विडंबना. महाविद्यालय के लाइब्रेरी मरम्मत कार्य में गड़बड़ी का आरोप साहिबगंज कॉलेज लाइब्रेरी मरम्मत कार्य में छात्रों ने गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखने का आरोप लगाया है. छात्रों का कहना है कि जैसे-तैसे मरम्मत कार्य कराया जा रहा है. साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के छात्रसंघ के सदस्यों ने बुधवार को लाइब्रेरी भवन में चल रहे […]
विज्ञापन
विडंबना. महाविद्यालय के लाइब्रेरी मरम्मत कार्य में गड़बड़ी का आरोप
साहिबगंज कॉलेज लाइब्रेरी मरम्मत कार्य में छात्रों ने गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखने का आरोप लगाया है. छात्रों का कहना है कि जैसे-तैसे मरम्मत कार्य कराया जा रहा है.
साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के छात्रसंघ के सदस्यों ने बुधवार को लाइब्रेरी भवन में चल रहे मरम्मती कार्यों को बंद करा दिया. छात्र संघ अध्यक्ष सुनील मुर्मू व विक्रम पासवान, जितेंद्र मरांडी, मसी टुडू, उमेश कुमार मंडल, आशीष सरकार सहित दर्जनों छात्राें ने संवेदक द्वारा महाविद्यालय में मनमाने ढंग से छत ढालने का आरोप लगाते हुए काम रोक दिया. बताया कि जहां बिल्डिंग में दरारें हैं, वहां प्लास्टर कर पेंट कर दिया जा रहा है. पुराने व जर्जर छत के ऊपर तीसरी बार ढलाई की गयी है. जबकि छत का रॉड सड़ गया है. मामले का लेकर छात्रों ने जांच की मांग की है.
कहते हैं संवेदक
कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गयी है. गल आरोप लगाया जा रहा है.
– प्रणव कुमार घोष, संवेदक
कहते हैं प्राचार्य
यह विभागीय मामला है. इसमें हम कुछ ज्यादा नहीं कह सकते है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
– डॉ सिकंदर प्रसाद यादव, प्राचार्य, साहिबगंज महाविद्यालय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




